sandhyadesh

रामेश्वर की अगुआई में आजीवन सहयोग निधि का टारगेट समय पर पूरा

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की आजीवन सहयोग निधि एकत्रित करने में  ग्वालियर जिला अग्रणी रहा है। ग्वालियर भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि के संयोजक रामेश्वर भदौरिया के नेतृत्व में अपना 50 लाख रूपये का टारगेट निर्धारित समय में ही पूरा कर लिया। अब भाजपा नेता रामेश्वर भदौरिया को इसी कारण पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने भाजपा के नवीन जिला कार्यालय के निर्माण की संचालन समिति में भी शामिल किया है। 
ज्ञांतव्य हैं कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता रामेश्वर भदौरिया की सक्रियता व पार्टी के प्रति समर्पण भाव के कारण भाजपा आलाकमान ने उन्हें आजीवन सहयोग निधि का संयोजक बनाया था। इस बार आजीवन सहयोग निधि में रामेश्वर भदौरिया ने कार्यकर्ताओं व सहयोगियों से 50 लाख रूपये का निर्धारित टारगेट समय पूर्व ही पूरा कर लिया था। इससे पहले रामेश्वर भदौरिया एक करोड़, एक करोड़ 23 लाख व 50 लाख की जगह 55 लाख की आजीवन सहयोग निधि एकत्रित करके दे चुके हैं। पार्टी ने उनकी इसी काबिलियत व समर्पण भाव को देखते हुये उन्हें भाजपा के सिरोल पर बनने वाले नवीन भवन की चार सदस्यीय समिति में शामिल किया है। 

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->