sandhyadesh

श्रीमद भागवत कथा के लिये निकली कलश यात्रा

ग्वालियर। उपनगर मुरार स्थित गेरूवाला बंगला से शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 400 से 500 लोग बैंड-बाजों के साथ शामिल हुए। भजनों की धुन पर नाचते-गाते करीब एक सैकड़ा महिलाएं सिर पर कलश रखकर आगे चल रही थीं।
कलश यात्रा दोपहर 12 बजे गेरूवाला बंगला से शुरू होकर थाटीपुर स्थित द्वारिकाधीश मंदिर पहुंची। यहां शुक्रवार से 29 अप्रैल तक आचार्य पंडित भानू कृष्ण शास्त्री की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई। कथा के परीक्षित पंडित रामेश्वर दयाल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी विमलेश देवी शर्मा हैं। मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य पंडित भानू कृष्ण शास्त्री के मार्गदर्शन में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं विशेष आकर्षण रहीं। कलश यात्रा जैसे ही मुरार के विभिन्न चैक-चैराहों से गुजरी, लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। यात्रा में बग्गी और बैंड-बाजे शामिल रहे। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, जबकि पुरुष भजनों पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे।  

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->