sandhyadesh

स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण में दें साथः महापौर डॉ सिकरवार

ग्वालियर। वह स्वच्छता के साथ पर्यावरण, जल संरक्षण का भी ध्यान रखें और निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। यह बात वार्ड क्रमांक 57 में आयोजित स्वच्छता संवाद में महापौर श्रीमती डॉ शोभा सिकरवार ने कही।    
स्वच्छता संवाद में मौजूद आमजनों से महापौर श्रीमती डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि निगम के कर्मचारी झाडू लगाकर एवं कचरा एकत्रित करने के बाद जैसे ही जाते हैं, कुछ लोग वहां पर फिर से कचरा फेंक देते हैं। आमजनों को अपनी इस प्रवृत्ति को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण का ध्यान रखना होगा, आजकल बच्चों के भी फेफड़ों में परेशानी होने लगी है। शहर के हर व्यक्ति को वाटर हार्वेस्टिंग पर ध्यान देना होगा। आमजन मकान की परमिशन के समय वाटर हार्वेस्टिंग की बोलते हैं, लेकिन उसे कराते नहीं हैं। एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव ने कहा कि जैसे हम अपने घर को साफ रखते हैं। वैसे ही अपने गली, मौहल्लों, कॉलोनी को भी साफ रखने की हमारी ही जिम्मेदारी है, हमें नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने नगर निगम के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि शहर से प्रतिदिन 600 टन कचरा निकलता है, इसमें से 240 टिपर वाहनों से हम प्रतिदिन 250 टन कचरा उठा पाते हैं। उन्होंने कहा कि बाकी का कचरा सड़कों पर डला रहता है, जिसे उठाने के लिए हमें डंपर आदि की मदद लेनी पडती है। अगर लोग कचरा टिपर वाहन में ही कचरा डाल दें तो एक झटके में शहर से कचरा ठीया खत्म हो जाएंगे। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->