स्व. राजकुमार बंसल के पंचम पुण्य स्मरण पर पुष्पांजलि सभा एवं निःशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर 25 को
ग्वालियर। स्व. श्री राजकुमार बंसल जी के पंचम पुण्य स्मरण के अवसर पर पुष्पांजलि सभा और निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 25 अप्रैल 2026 शनिवार को किडीज कार्नर स्कूल, गणेश कालोनी, नया बाजार, लश्कर पर आयोजित किया गया है। शिविर में मरीजों की जांच कर परामर्श सुविख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ जीबी पंत हास्पीटल नई दिल्ली के डॉ. जमाल यूसुफ देंगे।
शिविर आयोजक एवं स्व. राजकुमार बंसल जी के सुपुत्र धीरज बंसल ने बताया कि मप्र स्टेट फार्मेसी काउंसिल मप्र शासन के पूर्व सदस्य और नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व सदस्य स्व. राजकुमार बंसल जी की 5वीं पुण्यतिथि 25 अप्रैल 2026 शनिवार को है। पंचम पुण्य स्मरण पर 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे स्व. श्री राजकुमार बंसल जी की पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इस सभा में सुविख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ जीबी पंत हास्पीटल नई दिल्ली के डॉ. जमाल यूसुफ का उदबोधन होगा। इससे पहले पुष्पांजलि सभा में राजनेता, समाजसेवी, शहरवासी एवं परिवारीजन स्व. बंसल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ होगा। शिविर में डॉ. जमाल यूसुफ मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसी जांचें निःशुल्क की जायेगी।