sandhyadesh

स्कॉर्पियो की टक्कर में ऑटो में बैठे पांच व्यक्तियों की मृत्यु पर 20-20 लाख, घायलों को 5-5 लाख, एवं सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग:भाकपा


 ग्वालियर  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज प्रातः  2 से 2-30 बजे के बीच शीतला माता मंदिर से दर्शन कर महेश शाक्य निवासी सुरेश नगर मल्टी फेस 2 थाटीपुर ग्वालियर के परिवार एवं रिश्तेदार ऑटो से वापस घर आ रहे थे। ऑटो में स्कॉर्पियो गाड़ी  MP 21ZE 5911 ने टक्कर मार दी जिससे महेश शाक्य के पुत्र शुभम, बहु शगुन, बड़े भाई एवं भाभी लीला शाक्य, पुत्र शुभम की सास प्रीति कश्यप की स्पॉट पर मृत्यु हो गई। ऑटो चालक राजेश कुमार एवं ऑटो में बैठे आरव, प्रियांस ,प्रीति गंभीर रूप से घायल अवस्था में ग्वालियर के ट्रामा सेंटर अस्पताल में भर्ती है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्वालियर जिला सहसचिव कॉम शैलेश परमार, सचिव मंडल सदस्य कॉम रमेश सविता, कॉम बिरखा राम,कॉम प्रीतम माहौर,भारतीय महिला फेडरेशन म प्र की कार्यवाहक अध्यक्ष कॉम अंजली परमार, ग्वालियर जिला अध्यक्ष श्याम बाई पीड़ित परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्ण रूप से उनके साथ खड़े होकर पीड़ित परिवार और जनता द्वारा थाटीपुर चौराहे पर रोड जाम कर जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रत्येक मृतक के परिवार को 20-20 लाख,  घायल व्यक्ति को पांच ₹5 -5 लाख एवं मृतक के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी देने के मांग की गई। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के  उपस्थित अधिकारीयो ने ज्ञापन लेकर  मुआवजा पीड़ितों के परिवार को देने का आश्वासन दिया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला प्रशासन, मध्य प्रदेश शासन से ज्ञापन के समय दिए आश्वासन पर शीघ्र पीड़ित परिवार को भुगतान करें एवं घायलों का समुचित निशुल्क इलाज की व्यवस्था करें अन्यथा पार्टी को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->