वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा 18 जून को
ग्वालियर। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 जून पर निगम की ओर से समाधि स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रातः 7ः30 बजे किया जाएगा।
वीरांगना के बलिदान दिवस पर नगर निगम द्वारा सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ दिलाई जाएगी। शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में वीरांगना की समाधि पर आज 18 जून की प्रातःकाल 7ः30 बजे उपस्थित होकर वीरांगना को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करें तथा देश की एकता व अखंडता के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को याद करें।