पीड़ित बच्चों को मानसिक संबल देकर पुनर्वास में मददगार बनेंगी शौर्या दीदियां

- 80 प्रतिभागियों ने लिया विशेष प्रशिक्षण
ग्वालियर। लैंगिक अपराध से पीड़ित बच्चों को मानसिक आघात से उबारने, उन्हें भावनात्मक संबल देने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में जिले की ‘शौर्या दीदियां’ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस उद्देश्य से उच्च न्यायालय, जबलपुर की किशोर न्याय समिति के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा न्यू कलेक्ट्रेट स्थित कलेक्टर सभागार में एकदिवसीय विशेष क्षमतावर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 
प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में राज्य स्तरीय सत्र में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक ने उदबोधन दिया। ऑनलाइन प्रशिक्षण में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गुजरात की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सुश्री शुभम ठुकराल, यूनिसेफ के बाल संरक्षण अधिकारी गोविंद बेनीवाल एवं सहायक संचालक डॉ. ऋजुता चैहान ने मनो-सामाजिक प्राथमिक उपचार, पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत सहायक सेवाओं तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर मार्गदर्शन दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय तथा आईसीपीएस प्रभारी एवं नोडल अधिकारी मनीष सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुए प्रशिक्षण के ऑफलाइन सत्र में मुरैना के सहायक संचालक शालीन शर्मा एवं सीआईडी संस्था के उमेश वशिष्ठ ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। 

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->