जम्मू में आयोजित अखिल भारतीय योग शिविर में ग्वालियर के 20 अधिकारी सम्मिलित हुए
ग्वालियर | जम्मू स्थिति योगाश्रम में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग प्रिशिक्षण शिविर में भारत के विभिन्न प्रांतों के प्रांतीय अधिकारी, जिला प्रधान वा केन्द्रीय अधिकारियों सहित कुल 400 प्रतिभागी सम्मिलित हुए |
मध्यप्रदेश प्रान्त से प्रांतीय प्रधान लक्ष्मण सिंह परिहार जी के नेतृत्व में 20 अधिकारी सम्मिलित हुए इसमें प्रांतीय मन्त्री बालकिशन अग्रवाल, प्रांतीय उपप्रधान मोहनलाल अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मन्त्री रेखा गुप्ता, प्रांतीय सलाहकार इंजी. एस के गुप्ता, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता, जिला प्रधान वा अधिकारी सुशील गुप्ता, अनंत सरकार, अरविन्द बाजपेई, के एन राठौड़,अवधकिशोर गुर्जर,रवीन्द्र त्रिवेदी, शिवांगी गुप्ता, गया प्रसाद पटेल, नीलमा गुप्ता, आनंद शुक्ला,बृजमोहन गुप्ता, किरन तोमर, ओमप्रकाश बाजपेई, वा उमेश सम्मिलित हुए, प्रिशिक्षण कार्यक्रम अखिल भारतीय प्रधान देशराज जी के कुशल मार्गदर्शन में जम्मू टीम के अथक प्रयासों से बहुत ही शानदार, अनुशासित, ज्ञानवर्धक एवं अधिकारियों के लिए प्रेरणा से भरपूर था, शिविर में अधिकारियों को प्रतिदिन शुद्धि क्रिया, आसन, प्राणायाम, का बहुत ही कुशलता पूर्वक अभ्यास कराया गया, साधना का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष प्रातःकालीन ब्रम्हमहूर्त की बेला में देशराज जी द्वारा अंतकरण साधना में शरीर के सूक्ष्म शरीर, नाड़ियों, वा सनातन धर्म एवं योग जैसे विषयों पर गूढ़ चर्चा वा ध्यान की गहराई तक ले जाना रहा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि शिविर में ज्ञान पक्ष को विकसित करने के लिए स्वशन तंत्र वा योग, सांख्य योग, मुद्रा विज्ञान, मन क्या है वा मन के प्रकार, पैरों वा हाथों की हड्डियों के रोग वा योग, सात्विक भोजन, शंख प्रक्षालन, स्वास्थ्य का रहस्य प्रकिति के हाथ जैसे विषयों पर वैज्ञानिक पहुलुओं को बताते हुए ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिए गये
राष्ट्रीय प्रधान देशराज गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष हमारे कार्यकर्ता स्कूल वा विश्वविद्यालय में जाकर युवाओं को योग के प्रति जागरूक करने के लिए, युवा संस्कार निर्माण शिविर आयोजित करेंगे साथ ही पार्को में निःशुल्क पांच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर लगाए जायेंगे| संस्थान सर्बश्रेष्ठ क्यों बिषय पर सलाहकार एस के गुप्ता ने अपने सारगर्भित विचार रखे, प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पवन गुप्ता वा सुशील गुप्ता ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं,इस वार शिविर के दौरान विशेष रूप से विभूति पाद पुस्तक का विमोचन किया गया, पंजीकृत संस्थान की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में राष्ट्रीय प्रधान द्वारा वार्षिक प्रगति रेपोर्ट प्रस्तुत की एवं समस्त सदस्यों की करतल ध्वनि के अनुमोदन के साथ पुनः पांच वर्षों के लिए आदरणीय देशराज गुप्ता को अखिल भारतीय प्रधान वा ललित गुप्ता को महामंत्री के साथ केन्द्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, इसमें ग्वालियर के लक्ष्मण सिंह परिहार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया|