जो प्राप्त है वही पर्याप्त है: पं. पवन शास्त्री

- महाविद्या मां महाकाली महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम
ग्वालियर। इच्छाएं अनंत होती हैं, जो कभी पूरी नहीं हो सकतीं। भगवान ने जो दिया है, उसी में खुश रहना सीखें। जीवन में यह भाव रखेंगे कि जो प्राप्त है वही पर्याप्त है, तो कभी दुखी नहीं होंगे। यह विचार पंडित पवन शास्त्री ने महलगांव स्थित करौली माता मंदिर (सिद्धपीठ श्री कैला महारानी एवं श्री कुँवर महाराज मंदिर) पर आयोजित प्रथम महाविद्या मां महाकाली महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस मंगलवार को व्यक्त किए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर कपिल दास महाराज ने व्यास पीठ का पूजन किया।
उन्होंने कहा कि संसार से जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं नहीं रखनी चाहिए, अन्यथा दुख ही मिलेगा। अपना स्वभाव नाव की तरह रखिए। नाव पानी में रहती है, लेकिन पानी उसके भीतर नहीं आता। यदि पानी नाव के भीतर आ जाए तो वह डूब जाएगी। इसी प्रकार संसार में रहते हुए संसार को अपने भीतर प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। स्वयं मुस्कुराइए और दूसरों के मुस्कुराने की वजह बनिए। जब आपकी वजह से दूसरे लोग मुस्कुराएंगे तो परमात्मा भी प्रसन्न होंगे। मुस्कुराने की क्षमता केवल इंसान को मिली है, इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए। पंडित शास्त्री ने कहा कि लोग प्रवचन से नहीं, बल्कि आचरण से सीखते हैं। इसलिए उपदेश देने वाले व्यक्ति को अपने आचरण में भी सुधार करना चाहिए। यदि हम स्वयं गुटखा खाते हैं तो दूसरों को गुटखा छोड़ने की सलाह नहीं दे सकते। भगवान को भाव से भजने पर वे भक्त का बेड़ा पार कर देते हैं। इस अवसर पर यज्ञाचार्य पं. दीपक तिवारी, योगाचार्य पं. शिवशंकर कटारे और आचार्य पं. अंकित शास्त्री सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->