लोकेश अध्यक्ष, रजत सिंघल कोषाध्यक्ष और नागवानी सचिव चुने गए

श्री बाबा बर्फानी हर-हर महादेव सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से कर दी गई| नवीन कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हैं, जिसमे लोकेश शर्मा को अध्यक्ष गौरव नागवानी को सचिव एवं रजत सिंघल को कोषाध्यक्ष चुना गया है|  
सुनील शिवहरे, पन्नालाल गौड़ को संयुक्त अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है |उसके साथ ही भंडारी अशोक राणा, संगठन मंत्री विकास वाधवानी को बनाया गया है| बब्बल शिवहरे, भीमबहादुर क्षेत्रीय, बंटी भदौरिया, संजू तोमर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेतृत्व ने सौंपी है| ब्रिज कटारिया, बब्लू शिवहरे, दिलीप यादव, नीरज उपाध्याय, नीरज शिवहरे नवीन कार्यकारिणी में शामिल हैं|समिति के मुख्य संरक्षक महेंद्र भदकारिया एवं शूरवीर चाहर ने बताया कि 2027 का लंगर नवीन कार्यकारिणी संचालित करेगी| 
मुख्य संरक्षक महेंद्र भदकारिया ने बताया कि समिति की महिला इकाई एवं युवा इकाई की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी|समिति विगत 5 वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर लंगर का सफल आयोजन सभी के सहयोग से करती आयी है, नवीन कार्यकारिणी में युवाओं को भी जोड़ा गया है जिससे युवाओं को धार्मिक कार्यों से जोड़ा जा सके |

posted by Admin
3

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->