जीडीए उपाध्यक्ष और सीईओ ने सुनी हितग्राहियों की समस्यायें
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता और सीईओ श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में हितग्राहियों के आये 10 प्रकरणों में से 4 का निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी बृजेश शर्मा, ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, दीपक पाठक वरिष्ठ लेखा ऑफिसर, तकनीक शाखा प्रभारी, श्रीमती अनीता भदकारिया ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड संदीप तिवारी, प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।