सांसद भारत सिंह ने ग्वालियर-चंबल के रेल विकास को लेकर बैठक में रखे अहम प्रस्ताव

ग्वालियर। राजधानी भोपाल में आयोजित रेलवे के भोपाल मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की उच्चस्तरीय बैठक में ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह शामिल हुए। बैठक में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उन्होंने ग्वालियर-चंबल अंचल के रेल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
सांसद कुशवाह ने कहा कि झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी होते हुए सवाई माधोपुर तक नई रेल लाइन का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। यह क्षेत्र धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जिसमें रणथंभौर, कूनो और माधव नेशनल पार्क जैसे प्रमुख स्थल आते हैं। इस लाइन को स्वीकृति मिलने से मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के मोहना रेलवे स्टेशन पर शेड, पेयजल और फुटओवर ब्रिज जैसी यात्री सुविधाओं का विस्तार कर अपग्रेड करने, पनिहार-बरई के मध्य ओवरब्रिज निर्माण के लिए तकनीकी सर्वे कराने और प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से मोहना, पनिहार और शिवपुरी स्टेशनों को झांसी मंडल में शामिल करने की मांग रखी। अधिकारियों ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

posted by Admin
30

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->