मंत्रीजी का बंगला चकाचक, सामने गुजरती रोड पर गहरे-गड्ढे

- सचिन तेंदूलकर व एजी पुल से होकर जाने वाली रोड अधूरी
ग्वालियर। शहर ही नहीं अब तो वर्षों पुरानी आवासीय कालोनियों की सड़कें भी ऊबड-खाबड और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। थाटीपुर क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड की पुनर्घनत्वीकरण योजना से सज-संवर रहा है मगर यहां प्रदेश के एक मंत्री के बंगले के आगे से गुजरती रोड गहरे-गहरे गड्ढों से अपनी पहचान बनाए हुए है। इस रोड पर सर्दी, गर्मी और बारिश कोई भी मौसम हो गहरे गड्ढे वाहनों का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। बारिश में यहां मौजूद चिकनी मिट्टी वाहन चालकों को गिरा देती है मगर कोई है कि सुध तक नहीं ले रहा है।
थाटीपुर क्षेत्र में जिस जगह यह सड़क है उसी रोड पर प्रदेश के मंत्री राकेश शुक्ला रहते हैं। उनका बंगला चकाचक है। हर वक्त यहां रोशनी रहती है। हर दिन यहां सफाई होती है मगर रोड की दूसरी ओर कचरे व गंदगी के ऊंचे ऊंचे ढेर लगे हुए हैं। यहां से हर रोज हजारों वाहन गुजर रहे हैं मगर कोई परवाह करने वाला नहीं। नगर निगम के सफाई कर्मी केवल मंत्री के बंगले पर ही आते हैं। वहीं शहर में त्योहार के इस सीजन में जहां शहर की सड़कों पर ट्रैफिक सुलभ होना चाहिए, ऐसे में ये सड़कें लोगों को दर्द गहरे जख्म, विवाद और गंभीर हादसे दे रही है। शहर में सचिन तेंदूलकर और एजी अफिस पुल से विवेकानंद चौराहे तक बनाई जा रही सड़कें लंबे समय से अधूरी पड़ी है। इन सड़कों को लेकर शासन व ठेकेदारों के बीच के विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस वजह से इन सड़कों पर हर दिन दौड़ रहे हजारों वाहन या तो जाम में फंस रहे हैं या फिर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

दोनों साइड अधूरीं
आईये पहले चलते है सचिन तेंदूलकर मार्ग पर। यहां हुरावली से गोविंदपुरी चौराहे तक सड़क तैयार की जा रही है। कहीं इस सड़क का एक साइड को तैयार कर दिया गया है तो कहीं दूसरी साइड का हिस्सा तैयार कर दिया गया है। शहर में इसके अलावा 25 से अधिक सड़कें ऐसी हैं जिन्हें खोद दिया गया है मगर उनकी दोबारा रिपेयरिंग नहीं हो पा रही है। इस वजह से पूरे दिन भर धूल के गुबार उठते रहते हैं। इस सड़क में सीवर लाइन बाधक बनी हुई है। पिछले दो माह से काम अवरुद्ध पड़ा है।

एजी पुल से ऊंची नीची सड़क
एजी पुल से विवेकानंद चौराहे तक बनाई गई सड़क भी वाहनों की दुर्घटना करा रही है।इस सड़क को भी बेतरतीब तरीके से तैयार किया गया है। कहीं यह सड़क फुटपाथ न बनने से कच्ची पड़ी है। सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वहीं सिटी सेंटर क्षेत्र में बनाई गई एक रोड को तो पिछले दिनों खोद दिया गया मगर अब तक इसे बनाया नहीं गया है। एक कोचिंग के सामने की इस रोड से हर दिन हजारों वाहन गुजर रहे हैं। कब बनेगी यह कोई बता नहीं रहा है। शिंदे की छावनी व घोसीपुरा की रोडें भी बुरी तरह से खराब हालत में है। थाटीपुर क्षेत्र में चल रहा

posted by Admin
36

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->