राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पवैया 10 नवंबर को करेंगे सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव
ग्वालियर। दीपावली पर्व की प्रतिपदा के अवसर पर 10 नवंबर को मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया द्वारा सामूहिक श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव दोपहर 12 बजे भगत सिंह नगर स्थित सेवा पथ परिसर में आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि श्री गोवर्धन एवं गौ पूजा महोत्सव का आयोजन पिछले 25 वर्षों से परंपरागत रूप से प्रतिवर्ष किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा गौ एवं प्रकृति प्रेमी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव के दौरान वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्री गिरिराज की पूजा-अर्चना की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपों से वंदना भी की जाएगी।