चार दिन बाद हटाए थाना प्रभारी

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर हादसे के बाद पुलिस महकमा अपनी खामियों को दुरुस्त करने में जुट गया है। महकमे के चीफ ने एक-एक करके सुस्त कहे जाने वाले मातहतों को सबक सिखाना शुरू कर दिया है। मंदिर हादसे के बाद सर्वाधिक चर्चा मे आए तिघरा थाने को भी अब नए प्रभारी से लैस किया गया है। इस थाने की कमान अब मिर्जा आसिफ बेग को दी गई है। बेग डबरा थाने में अभी तक तैनात थे। बेग से पहले यह थाना शिवराम सिंह कंषाना पर था। पूर्व में इस हादसे के बाद एक अधिकारी व महकमे के आठ कर्मी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। इसी हादसे से करीबी से जुड़े झांसी रोड थाने का प्रभार भी सुरभि शर्मा को सौंपा गया है। शर्मा से पूर्व यहां प्रभारी के रूप में शक्ति सिंह यादव पर कार्यभार था।

posted by Admin
184

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->