वाहनों से हेलमेट टैक्स की वसूली

ग्वालियर| स्मार्ट सिटी में अगर आप शहर के मुख्य रास्तों से बिना हेलमेट लगाए गुजरे तो खैर नहीं। चौराहों पर लगे कैमरे आपकी जेब से तीन सौ रुपए निकाल ही लेंगे। शहर के हर चौराहे पर ऐसे वाहन चालकों को चालान राशि के मैसेज भेजे जा रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में स्मार्ट सिटी कार्यालय में जुर्माना राशि अदा करने वे पहुंच रहे हैं। वाहन चालक एक-एक दिन में पांच-पांच माह पुराने जुर्माने की राशि जमा करा रहे हैं। राशि जमा करा रहे वाहन चालक स्मार्ट सिटी के अफसरों को सते  दिखाई दे रहे हैं। इनका कहना है कि त्योहार के सीजन में बाजारों में मुख्य मार्ग पर चलना तक दूभर है। रोडों पर बेतरतीब खड़े वाहनों ने रास्ते संकरे कर दिए हैं। उन पर सीधे कार्रवाई तक नहीं की जा रही। संबंधित महकमा वाहन मालिकों से सीधे भिड़ने की हिम्मत भी नहीं दिखा रहा है। बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे वाहनों को पार्किंग तक नसीब नहीं है। ऐसे में ये हेलमेट टैक्स लूट नहीं है क्या।

posted by Admin
104

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->