हादसे के बाद शीतला माता मंदिर में पसरा सन्नाटा, घंटों और भजन-कीर्तन पर लगी रोक

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर के बाहर हुए भीषण हादसे के बाद जहां 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, उसके बाद से मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा  गया। 
रविवार को अष्टमी होने के कारण कुछ श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे, लेकिन मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने सुरक्षा के चलते घंटा बजाने और भजन-कीर्तन पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। ढोल-ताशे और नगाड़े भी नहीं बजने दिए गए। श्रद्धालुओं को केवल माता के दर्शन कराकर सीधे बाहर निकाल दिया जा रहा है।
मंदिर के आसपास जगह-जगह पुलिस अलर्ट पर है और बेरिकेड लगाए गए हैं। रविवार को अवकाश होने के बावजूद मंदिर परिसर में बिल्कुल भी ऐसा नहीं लग रहा था कि यह प्रसिद्ध माता मंदिर का स्थान है। जहां दो दिन पहले तक आकर्षक सजावट, लाइटिंग और मेला लगा हुआ था और लाखों श्रद्धालु नंगे पैर पैदल चलकर दर्शन के लिए उमड़ रहे थे, वहीं आज मंदिर में इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे हैं। कई श्रद्धालु जिन्हें हादसे की जानकारी नहीं थी, वे भी दर्शन करने पहुंचे लेकिन बदले माहौल को देखकर मायूस होकर लौट गए।

posted by Admin
97

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->