मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर इकाई द्वारा करौली माता मंदिर, महलगांव पर कन्या पूजन एवं उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित



ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर इकाई जिला अध्यक्ष रेखा गंभीर एवं उनकी टीम द्वारा करौली माता मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा एवं प्रदेश कमेटी संरक्षक हुकुम चंद्र जैन के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष रेखा गंभीर के नेतृत्व में महलगांव स्थित करौली माता मंदिर पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें माता की चुनरी, बिस्किट एवं अन्य उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज में नारी सम्मान और सेवा का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में यदुराज गंभीर, मोहित शर्मा एवं मोहम्मद आदिल खान ,निर्मल महोर, दुर्गा प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->