विजय दशमी के अवसर पर क्षत्रिय निकालेंगे श्रीराम की शोभायात्रा एवं करेंगे शमी एवं शास्त्र पूजन के साथ सहभोज

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कि तत्वावधान 20 अक्टूबर विजय दशमी के अक्सर पर शमी-शस्त्र पूजन, सहभोज का कार्यक्रम महाराणा प्रताप पार्क, शताब्दीपुरम, कुंज विहार,फेज-2 पर किया जायेगा मुख्य अतिथि के रूप मे 
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी.राजेंद्र सिंह भदौरिया पधारेंगे।
क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह तोमर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजय दशमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बड़ी धूम धाम से चल समारोह के रूप मे निकलेगी चल समारोह को सुबह 12 बजे मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री माननीय श्री प्रधुमन सिंह तोमर किलागेट बादलगढ से हरी झण्डी दिखाकर आरंभ करेंगे चल समारोह हजीरा ,पड़ाव नया पुल होते हुए थाटीपुर, मुरार 7 नंबर चौराहा, गोले का मंदिर से भिंड रोड,पटरी रोड से कुंजबिहार फेस 2 शताब्दीपुरम में महाराणा प्रताप पार्क मुख्य समारोह स्थल पहुंचेगी तदुपरांत दोपहर 4 बजे से शमी पूजन शस्त्र पूजन तथा सहभोज का कार्यक्रम होगा। इस शोभायात्रा का प्रबंधन राजकुमार सिंह सिकरवार एवं महेन्द्र सिंह तोमर करेंगे।विज्ञप्ति जारी करते समय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मोहर सिंह जादौन, रणवीर सिंह सिकरवार, भँवर सिंह जादौन, बृजेन्द्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह भदौरिया, अतर सिंह तोमर, अरविंद सिंह तोमर, सचिन राजावत, डॉक्टर जितेंद्र सिंह राजावत , बी एस. परमार, संध्या राठौर, रेखा परमार, गजेन्द्र सिंह राजावत, संजय भदौरिया, गौरव राजावत सहित अनेक क्षत्रिय उपस्थित रहे । 

posted by Admin
58

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->