बिकने को तैयार रावण, बोलो कितने में खरीदोगे

ग्वालियर। विजयादशमी पर्व में अब एक दिन शेष है और शहर दशहरे के रंग में रंग गया है। शहर के विभिन्न चैराहों और बाजारों में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बिकने के लिए तैयार हैं। कारीगरों ने महीनों की मेहनत से रंग-बिरंगे, आतिशबाजी से सुसज्जित पुतलों को अंतिम रूप दे दिया है।
ग्वालियर में दशहरे का सबसे बड़ा आकर्षण ऐतिहासिक फूलबाग स्थित दशहरा मैदान पर होने वाला पुतला दहन है, जहां मंगलवार को सबसे बड़े पुतलों का दहन किया जाएगा। यहां हजारों की संख्या में लोग बुराई के प्रतीक रावण के दहन का नजारा देखने पहुंचते हैं। इसके साथ ही बाड़े, थाटीपुर दशहरा मैदान और मुरार स्थित श्री रामलीला मैदान पर भी परंपरागत रूप से रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
पुतला कारोबार का सबसे बड़ा केंद्र छपपर वाले पुल के आसपास है, जहां बड़ी संख्या में कारीगर पुतला निर्माण में जुटे हैं। इसके अलावा मुरार, सिरोल, सिकंदर कंपू, लक्ष्मीगंज और चार शहर का नाका पर भी पुतले बनाने का काम जोरों पर है। छोटे से लेकर 30 फीट तक के पुतलों की मांग है। मान्यता है कि दशहरे पर रावण दहन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है, इसलिए राम की पूजा कर रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। प्रशासन ने भी सभी मैदानों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

posted by Admin
168

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->