दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर : नारायण सिंह

- पैरा कबड्डी ट्रायल-2026 में मंत्री कुशवाह ने  चयनित प्रतिभागियों को दिए प्रमाण-पत्र
ग्वालियर। ग्वालियर के मुरैना लिंक रोड स्थित खेल गांव में ट्रिपलआईटीएम कॉलेज, खेल एवं कल्याण विभाग मध्यप्रदेश तथा पैरा कबड्डी संघ मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मध्यप्रदेश पैरा कबड्डी संघ ट्रायल-2026’ में सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुशवाह ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा और अदम्य इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और सशक्त मंच उपलब्ध कराने की है। पैरा कबड्डी ट्रायल जैसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने के साथ ही उन्हें प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कबड्डी में निपुण दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, ताकि वे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ा सकें।उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कभी भी प्रतिभा और सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। मजबूत इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच और उचित अवसर से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर मंत्री कुशवाह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा मध्यप्रदेश का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, आयोजकों एवं खेल जगत से जुड़े गणमान्यजन की उपस्थिति रही। 

posted by Admin
16

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->