डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल में बूथ पर दीपावली मिलन संपन्न



ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 22 स्थित बूथ क्रमांक 155 पर हुआ आयोजन

ग्वालियर 24 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रमों की श्रृंखला में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 के बूथ क्रमांक 155 पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा ग्वालियर महानगर जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया एवं जिला महामंत्री श्री जवाहर प्रजापति मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीण भारद्वाज उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का समर्पित कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए पार्टी की विचारधारा एवं रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ का कार्यकर्ता है। हमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद, संपर्क और समन्वय बनाए रखना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता नए लोगों को संगठन से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करे। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ को सशक्त, सक्रिय और संगठनात्मक दृष्टि से आदर्श बनाना है।

इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री श्री राघवेन्द्र कुशवाह, श्री रामकुमार कटारे, श्री सहदेव श्रीवास, श्री सेलू गुर्जर, श्री प्रशांत सेंगर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया सह संयोजक श्री नितेश थापक ने किया।

posted by Admin
127

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->