एसबीआई लाइफ ने भोपाल में क्षेत्रीय कार्यालय स्थानांतरित कर जीवन बीमा समाधानों तक पहुँच की आसान
* नई लोकेशन पर ग्राहकों को बीमा जरूरतों के लिए व्यक्तिगत सहायता और बेहतर सुविधा मिलेगी
*भोपाल, :* भोपाल के निवासियों के लिए जीवन बीमा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए, एसबीआई लाइफ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय को नई जगह स्थानांतरित किया है। नई लोकेशन के जरिए कंपनी क्षेत्र के बढ़ते और विविध ग्राहक आधार के साथ अधिक करीबी जुड़ाव स्थापित कर सकेगी। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का क्षेत्रीय कार्यालय अब फॉर्च्यून बिजनेस आर्केड, दूसरी मंजिल, ई एंड एक्सटेंशन, बावड़िया कलां, 80 फीट मेन रोड, भोपाल, मध्य प्रदेश-462026 में स्थित है। इससे पहले क्षेत्रीय कार्यालय दूसरी मंजिल, रंजीत टावर, प्लॉट नंबर 8, एमपी नगर जोन-2, भोपाल, मध्य प्रदेश-462011 में था।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ अमित झिंगरन ने क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसबीआई के भोपाल सर्किल के सीजीएम प्रवाश कुमार सुबुद्धि, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट एवं चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर एम. आनंद, वेस्ट जोन के जोनल डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव, भोपाल रीजन के रीजनल डायरेक्टर अमित कुमार साहा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर अमित झिंगरन ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार आर्थिक और सामाजिक प्रगति हो रही है। राज्यभर में लोग, परिवार, उद्यमी और समुदाय नए अवसरों और आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे लोगों की आकांक्षाएँ बदल रही हैं, वैसे-वैसे महत्वपूर्ण चीजों की सुरक्षा की जरूरत भी बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, “नई लोकेशन उन समुदायों तक जीवन बीमा को और करीब ले जाने की दिशा में एक और कदम है, जिनकी हम सेवा करते हैं। इससे बीमा के प्रति जागरूकता और इसकी पहुँच बढ़ाने में मदद मिलेगी। हमारा मानना है कि वर्ष 2047 तक ‘सबके लिए बीमा’ के आईआरडीएआई के विजन को आगे बढ़ाने में बीमा की पहुँच और जागरूकता का विस्तार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि एसबीआई लाइफ का प्रयास लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ अपने प्रियजनों की जरूरतों और आकांक्षाओं का ध्यान रखने में सक्षम बनाना है। जीवन बीमा जरूरी वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे परिवार अनिश्चित परिस्थितियों के लिए तैयार रहते हुए अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
एसबीआई लाइफ ने मध्य प्रदेश में अपनी मजबूत मौजूदगी कायम की है और पूरे क्षेत्र में उसकी कुल 66 शाखाएँ हैं। जमीनी स्तर पर मौजूदगी के साथ कंपनी सुरक्षा, बचत, वेल्थ क्रिएशन और रिटायरमेंट से जुड़े कई तरह के समाधान उपलब्ध कराती है। मजबूत डिजिटल क्षमताओं और सेवा व्यवस्था के जरिए ग्राहकों को उनकी वित्तीय यात्रा के अलग-अलग चरणों में समय पर और भरोसेमंद सहायता उपलब्ध कराने पर कंपनी का जोर है।