लायंस क्लब आरोहण का भादो के रंग एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण द्वारा भादो के रंग एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन वंदना जाजू ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता,  विशिष्ट अतिथि एरिया लीडर लायन अजय सप्रा एवं जोन चेयरमैन लायन हेमंत तिवारी थे। कार्यक्रम में 21  शिक्षकों का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से डॉ. सीमा शर्मा ,डॉ.चंद्रा गुलाटी डॉ गरिमा माथुर, परी गुप्ता डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. समता जैन गोयल शामिल रहे। 
इस अवसर पर आयोजित डांस प्रतियोगिता में सदस्यों ने बढ़ चढ़कर   भागीदारी दी जिसमें प्रथम स्थान लायन प्रीति शर्मा, द्वितीय स्थान लायन प्रसून गुप्ता, तृतीय स्थान लायन रेखा सिंघल, तथा  लायन हिमांशी राव ने प्राप्त किया। साथ ही सदस्यों के लिए फैशन शो भी आयोजित किया गया जो दो कैटेगरी में विभाजित था।  प्रथम कैटेगरी में  लहरिया लहंगा रखा गया जिसकी विजेता लायन प्रीति शर्मा तथा उपविजेता प्रसून गुप्ता रही तथा द्वितीय कैटिगरी में लहरिया साड़ी रखी गई थी  जिसकी विजेता डॉक्टर वैशाली सिंह तथा उपविजेता डॉक्टर अर्चना प्रजापति रही।  हेयर स्टाइल के लिए लायन मीनू सोनी, ब्यूटीफुल स्माइल लायन निधि अग्रवाल, कॉन्फिडेंट रैंप वॉक का पुरस्कार लायन लवलीन कौर, तथा लायन हिमांशी राव ने प्राप्त किया। नंबर गेम की विजेता पूनम पाराशर तथा वंदना सिंह रही।  अंत में आभार सचिव लायन डॉक्टर ज्योति कुशवाहा द्वारा दिया गया। इस भव्य कार्यक्रम  की संयोजिकाएं लायन छवि अफले, लायन अर्चना जैन, लायन डॉक्टर सोनम सिंह थी।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोरमा मित्तल,  मोहिता गोयल , ममता अग्रवाल नेहा परिहार,भावना भदोरिया ,प्रियंका जैन, मधु महेश्वरी ,नेहा सक्सैना  ,प्रीति नामदेव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

posted by Admin
35

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->