ग्वालियर। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रान्तपाल लायन डा. आशुतोष वशिष्ठ एमजेएफ द्वारा जयपुर से पधारकर जरूरतमंदों को दाल दलिया खिचड़ी की सेवा प्रदान की।
निरंतर सेवा दे रहे सदस्य लायन राघवेंद्र अवस्थी, मनोज राजपाल, रॉबिन अग्रवाल, डा.विनोद जैन, डा. बिष्णु गोयल को लायंस क्लब इंटरनेशनल की तरफ से सेवा ही सर्वश्रेष्ठ टी-शर्ट भेंट कर प्रोत्साहित किया। लायंस क्लब आफ ग्वालियर द्वारा लगातार 365 दिन पिछले 4 सालों से मरीजों के आश्रित परिवारों को निशुल्क निस्वार्थ भाव से 1000 बिस्तर अस्पताल परिसर कंपू लश्कर में प्रातः 9 बजे दाल दलिया खिचड़ी, प्रातः 10:30 पर आश्रय भवन अस्पताल परिसर में भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है ।
इसी क्रम में विगत अगस्त माह से इसी स्थान पर स्वर्गीय ला. चरणजीत नागपाल की स्मृति में शाम को 5:30 भोजन वितरण की व्यवस्था भी प्रारंभ की गई है। ग्वालियर कैंसर पहाड़ी स्थित कैंसर हॉस्पिटल में भी मरीजों के लिए कमरे बनवाकर और उसमें आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर सेवा प्रारंभ है