भाजपा का सेवा संकल्प नाकामी छिपाओ अभियान है: सुरेन्द्र यादव
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा को यदि वास्तव में सेवा का संकल्प लेना है तो सबसे पहले जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। एक महीने तक कार्यक्रम, दीपक, यात्राएं और प्रचार करने से जनता की परेशानियां दूर नहीं होंगी। भाजपा का यह अभियान सेवा संकल्प नहीं, बल्कि सत्ता बचाओ और प्रचार बढ़ाओ और नाकामी छिपाओ अभियान है। यादव ने कहा कि देश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती आर्थिक असमानता और रोजगार के संकट से जूझ रही है। युवा डिग्रियां लेकर नौकरी के लिए भटक रहे हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों लगा रहे हैं और परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया में लगातार अनिश्चितताओं ओर भ्रष्टाचार का सामना कर रहे हैं। भाजपा को 25 वर्षों का जश्न मनाने से पहले जनता को 25 वर्षों का हिसाब देना चाहिए।