आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा स्थापित
- धातु से निर्मित प्रतिमा बनी विशेष आकर्षण का केंद्र
- स्टाफ में दिखा खासा उत्साह
ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के जनसंपर्क विभाग द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की प्रतिमा को विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ स्थापित किया गया। संस्थान के न्यू एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाॅक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से संस्थान, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उप कुलसचिव (जनसंपर्क) अनिल माथुर जी, बसंत तलरेजा, राजेंद्र सिंह धमनिया, एच. महेश कृष्णा, कैप्टन अमनदीप कौर, पवन शुक्ला, विरेन्द्र थापा, रूप सिंह कुशवाह, अब्दुल सलीम खान, अमित कुमार शर्मा, निशा परवीन, श्वेता तिवारी, सुनियोजिता वर्मा, नीरज सुमन, प्रशांत कुमार, रामकुमार मिश्र, प्रदीप राणा, राहुल कुशवाह, आशीष शर्मा, नरेश दुबे, हिना लेखि, मजहर खान, फिरोज खान, संतोष शाक्य, रविंद्र कुमार रजक, नितेश शाक्य, परवीन माहौर, श्रद्धा तोमर, ज़िया खान, नरेंद्र बाथम एवं रामजी शरण आदि मौजूद रहे।
धातु से निर्मित प्रतिमा बनी विशेष आकर्षण का केंद्र
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के न्यू एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाॅक स्थित जनसंपर्क कार्यालय में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा धातु से निर्मित है और इसकी आलोकिक छवि सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। श्रीजी की मनमोहक प्रतिमा को देखते ही मन प्रसन्नचित्त हो जाता है और वातावरण में सकारात्मकता का अनुभव होता है। वहीं स्थापना अवसर पर गणेश जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
स्टाफ में दिखा खासा उत्साह
गणेश चतुर्थी के अवसर पर आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर परिसर में उत्साह के साथ सकारात्मक वातावरण बना हुआ है। जनसंपर्क कार्यालय में स्थापित गणेश प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। इस दौरान विभाग के सदस्यों और स्टाफ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर सभी ने श्रीगणेश का स्मरण कर सभी के लिए सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।