प्रशिक्षण, और कैडेट्स के रहने व भोजन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कैडेट्स के अनुशासन, टर्नआउट और उच्च मनोबल को देखकर ग्रुप कमांडर ने बटालियन के प्रबंधन की जमकर सराहना की।कर्नल अहलुवालिया और सैन्य अधिकारियों की देखरेख में निखर रहे कैडेट्सइस गरिमामयी निरीक्षण के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल एच. एस. अहलुवालिया, लेफ्टिनेंट बृजकिशोर प्रसाद, सूबेदार मेजर राजवंत सिंह और ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार केवल कृष्ण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्नल अहलुवालिया ने ग्रुप कमांडर को कैंप के उद्देश्यों और अब तक दी गई ट्रेनिंग की प्रगति रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की भावना को कूट-कूट कर भरना है।देश सेवा के लिए कैडेट्स को किया प्रेरितनिरीक्षण के उपरांत ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया ने सभी एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि एनसीसी युवाओं को देश का एक जिम्मेदार और अनुशासित नागरिक बनाने की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कैडेट्स से कैंप में सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारने और भविष्य में भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान कैडेट्स का उत्साह और 'भारत माता की जय' के नारे पूरे LNIPE परिसर में गूंजते रहे। © Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur