डबरा में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन मंगलवार को, मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल संवाद

- कलेक्टर श्रीमती चौहान  ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का लिया जायजा 
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 अगस्त को जिले के किसानों से संवाद और कृषि नवाचारों पर चर्चा करेंगे। “बलराम कृषि महोत्सव” के तहत 25 अगस्त को डबरा कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे जिले के किसानों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअल संवाद करेंगे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान  ने सोमवार को कृषि उपज मंडी डबरा पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत एवं अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 
डबरा में “बलराम कृषि महोत्सव” के तहत आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, मौसम आधारित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों एवं आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। कृषि विशेषज्ञ किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई पद्धतियों, फसल उत्पादन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा कृषि जोखिमों के प्रभावी प्रबंधन के उपायों से भी अवगत कराएंगे।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->