पुस्तक प्रदर्शनी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनी


ग्वालियर  नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक पुस्तकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसी क्रम में सांदीपनि स्कूल एवं पद्मा विद्यालय की छात्राओं ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं ने प्रदर्शनी में रखी विभिन्न पुस्तकों को रुचि के साथ पढ़ा और उनके विषय में जानकारी प्राप्त की। पुस्तकों के माध्यम से छात्राओं ने अपने ज्ञान में वृद्धि की तथा पठन-पाठन के प्रति अपनी रुचि भी प्रदर्शित की। पुस्तक प्रदर्शनी विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने, ज्ञानवर्धन करने और विभिन्न विषयों के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->