मुख्य बाजारों से मदाखलत अमले ने हटाया अतिक्रमण

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले ने सोमवार को सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। 
नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान ने बताया कि शहर का यातायात सुगम हो इसलिए अभियान चलाकर शहर के प्रमुख बाजारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा अंतर्गत मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में मुरार सदर बाजार, अग्रसेन चौराहा, बारादरी चौराहा, सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी के निर्देशन में खटीक मोहल्ला, शिंदे की छावनी, वार्ड क्रमांक 33 पर बने हनुमान जी मंदिर के पीछे गली में रखे हाथ ठेलों को हटाया गया। दक्षिण विधानसभा अंतर्गत मदाखलत अधिकारी सतेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, एसबीआई बैंक, हेमू चौक, छापाखाना, स्काउट के मुख्य मार्गों से हाथ ठेले, फुटपाथियों के फड़ को हटवाया जाकर मुख्य मार्ग क्लियर करवाया गया। इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला एवं क्षेत्रीय अधिकारी सत्येंद्र उपाध्याय के निर्देशन में वार्ड 65 अजबपुर में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को बंद कराया गया तथा तस्सल, फावडे, ड्रम, सरिया व बंडल आदि सामान जप्त कर मदाखलत कार्यालय भिजवाया गया। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->