डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रोहित अग्रवाल स्मृति सेवा संस्थान आयोजन समिति ने युवा उद्यमी रोहित अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथी पर जो संकल्प लिया है, वह रोहित के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है । युवा उद्यमी रोहित अग्रवाल का म़ात्र 38 वर्ष की आयु में अचानक असमय हम सभी सहित अपनी पत्नी व 02 बच्चियों को छोड़कर चले जाना बड़ा वज्रपात था । उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में परिवार संभल नहीं पाते हैं और अत्यन्त शोक में डूब जाते हैं, जिससे उन नोनिहालों का भविष्य प्रभावित होता है । ऐसे में रोहित अग्रवाल की धर्मपत्नी आकांक्षा (मिनी) अग्रवाल और उसके माता-पिता व भाई साधुवाद के पात्र है, जिन्होंने ऐसे संकट के समय में आकांक्षा को ढांडस बंधाया, उसके साथ खड़े हुए, जिसकी वजह से आप वह संकल्प ले पा रहीं हैं ।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने शासकीय विद्यालय में तीन सुविधाजनक कमरे शासन की अनुमति प्राप्त कर बनवाने का निर्णय लिया है, जहाँ ज्यादातर बच्चे अति मध्यम वर्ग के पढ़ते हैं और होनहार हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव को दूर करने के लिए यह निर्णय लेकर शिक्षा से आत्म निर्भरता का जो निर्णय लिया है, वह निश्चित रूप से ऐसे निर्णय देश में खुशहाली लाते हैं । शासकीय उच्चतर मायमिक विद्यालय मोतीझील के प्राचार्य अनूप त्रिपाठी ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय अनुमति के लिये स्कूल की ओर से कार्यवाही की गई है और आकांक्षा जी ने जो संकल्प लिया है, उससे विद्यार्थियों को सुविधाजनक माहौल में शिक्षा दी जा सकेगी । इसके लिए स्कूल प्रबंधन आपका आभारी रहेगा ।
कार्यक्रम को विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सुनीता वार्र्ष्णेय, प्रमोद डोंगरे, म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी व सर्राफा संघ ग्वालियर के अध्यक्ष जवाहर जैन ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गोयल (सन्नी) ने और अंत में आभार, डॉ. रामबाबू गोयल द्वारा व्यक्त किया गया । इस अवसर पर पवन अग्रवाल, संतोष गोयल, प्रशांत जैन, धर्मेन्द्र जैन, डॉ. शिवम गोयल, मनीष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राहुल शर्मा, राघव गुप्ता, मनोज बंसल, रोशन गाबरा एवं संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।