GeM पर विशेष कार्यशाला का आयोजन 25 अगस्त को
ग्वालियर । MPCCI द्वारा Government e-Marketplace (GeM) पर विशेष कार्यशाला का आयोजन मंगलवार 25 अगस्त को "चेम्बर भवन" में दोपहर 3 किया जा रहा है ।
MPCCI अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञिप्त में अवगत कराया है कि उक्त कार्यशाला में भोपाल से आमंत्रित GeM विशेषज्ञ व स्टेट मैनेजर ट्रेनिंग-श्री मुजम्मिल कुरैशी द्वारा GeM Portal से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा । इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर MSME, ग्वालियर-श्री राजीव कुमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । पदाधिकारियों ने संस्था के सदस्य महानुभावों से उपरोक्त कार्यशाला में उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा है कि GeM Portal को समझें तथा अपने व्यवसाय के लिए नए अवसर तलाशें ।
कार्यशाला में प्रमुख विषय निम्नानुसार रहेंगे :-
▪️ GeM Portal का परिचय एवं Registration
▪️ Business Opportunities एवं Products/Services की Demand देखना
▪️ GeM पर Bid में भाग लेने की प्रक्रिया
▪️ Catalogue Management
▪️ Order Fulfillment एवं ऑर्डर प्रक्रिया