पानी में घूमने वाली कलेक्टर मैडम व निगमायुक्त की हर कोई तारीफ कर रहा

ग्वालियर। ग्वालियर में बारिश से कुछ स्थानों पर जलभराव की जानकारी मिलने पर आज कलेक्टर और निगमायुक्त के स्पाट पर पहुंचने से आम ग्वालियर के नागरिक अचंभित थे। वास्तव में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान और निगम कमिश्नर संघप्रिय की कार्यशैली बेहद निराली है। दोनों ही अधिकारी जमीन से जुड़े हैं और जमीनी हकीकत पर उतरकर काम करना उनकी स्टायल है। 
जानकारी के मुताबिक हालांकि निगम अमला तेज और लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति में विभिन्न प्वाइंट पर कार्य कर रहा था, लेकिन अचानक कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान और निगम कमिश्नर संघप्रिय अपनी लाव लश्कर के साथ पहुंचे और स्थिति देखी तो स्वयं पानी में उतर गये और जहां जहां से पानी निकासी हो सकती थी उन्होंने उसे निकासी व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिये। कई मार्गों पर भी यह स्थिति थी तो कलेक्टर श्रीमती चौहान व निगमायुक्त संघप्रिय ने अपने अमले को बुलाकर तत्काल पानी निकासी के स्रोत खुलवाये, जिससे सड़कों का जलभराव न केवल कम हुआ, बल्कि ट्रेफिक भी आसानी से निकलने लगा।
राहगीर हैरान, हर कोई तारीफ कर रहा
कलेक्टर मैडम और निगम आयुक्त के बीच सड़क पर आम लोगों के साथ खड़े होने व पानी में उतरकर चलने को जिसने भी देखा उसने तारीफ की। प्रशासनिक अधिकारी ऐसे ही होने चाहिये जो आम लोगों की पीड़ा समझकर काम करें और स्पाट पर आकर हकीकत भी देखें। कई राहगीरों ने कलेक्टर श्रीमती चौहान व निगम आयुक्त संघप्रिय को धन्यवाद भी दिया। 


posted by Admin
276

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->