नगर निगम ने शहरभर में 3800 से अधिक पौधे रोपे

ग्वालियर। शहर को हरा-भरा और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में विशेष मुहिम के तहत आज 3800 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल ने बताया कि शहर में वृहद रूप से पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत पार्कों, डिवाइडरों एवं खुली भूमि पर पौधारोपण किया जा रहा हैै। जिसके तहत अमृत हरित महाअभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लाल टिपारा पार्क क्षेत्र मे उद्यान पर्यवेक्षक दिनेश कुशवाह, आईईसी टीम एवं सामाजिक संस्थओं के सहयोग से 2100 पौधों का पौधारोपण किया गया। साथ ही उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार नागर एवं एवं उनकी टीम द्वारा सरस्वती नगर पार्क, द्वारकाधीश पार्क, निगम मुख्यालय पार्क एवं आलापुर डिवाइडर, शिरोल डिवाइडर, नगर निगम तरुण पुष्कर, राजमाता गोलंबर, मानसिंह चैराहा गोलंबर, शाहिद नरेंद्र राणा गोलंबर पर 1150 पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही आनद नगर सेक्टर नं 3 विनेश्वर पार्क, ज्वाला देवी पार्क, स्टोर एरिया पार्क, दुर्गा पार्क आनंद नगर, बड़ा पार्क आनंद नगर, गिर्राज पार्क, सूरज नगर पार्क, हड्डिमिल पार्क, शास्वती पार्क सूरज नगर, गणेश पार्क एवं मछली मंडी आदि पार्कों में 450 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही रामबाग कॉलोनी पार्क में 170 पौधे रोपे गए।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->