पूर्व मंत्री स्काउट के चीफ कमिश्नर स्व पारस जैन को श्रद्धांजलि अर्पित की
भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त बीजेपी सरकार में मध्य प्रदेश के विभिन्न पदों पर मंत्री रहे श्री पारस चंद्र जैन जी का दुखद निधन दिनांक 3 अगस्त 2026 को लंबी बीमारी के चलते हो गया है ।
इस अवसर पर आज दिनांक 5 अगस्त 2026 को संभाग एवं जिला मुख्यालय स्काउट पड़ाव ग्वालियर पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त ग्वालियर बृजेंद्र सिंह जादौन , सहायक जिला कमिश्नर विनय अग्रवाल ,जिला कोषाध्यक्ष सुनील दत्त उपाध्याय, सहसचिव राकेश आर्य संयुक्त सचिव श्रीमती संगीता आर्य , गाइडर प्रतिनिधि श्रीमती पूर्णिमा शर्मा आजीवन सदस्य प्रतिनिधि अजय मिश्रा कार्यालय स्टाफ एएसओसी ग्वालियर शंकर सिंह , डीओसी स्काउट सुखदेव सिंह चौहान, सुजीत जैन , प्रताप माहौर ,नरेंद्र पिप्पल , गाइड कुमारी हर्षिता कुलकर्णी , स्काउटर शुभयांश आदि जिले के पदाधिकारी गण एवं रोवर रेंजर ने श्रद्धांजलि अर्पित की