जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने लिया जायजा

ग्वालियर  ग्वालियर में पिछले 24 घंटों में हुई लगातार वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, निगम आयुक्त संघ प्रिय के साथ शहर में निकलीं और अधिकारियों को जल भराव क्षेत्र से तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि जहां भी जलभराव हो रहा है वहां अगर आवश्यकता है तो अस्थायी अतिक्रमण भी हटाने की कार्रवाई तत्परता से की जाए ताकि जल भराव की स्थिति न बन सके। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सूर्य नमस्कार तिराहे पर जलभराव की स्थिति का अवलोकन करते हुए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि तत्परता से मशीनरी लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि यहां पर स्थायी समाधान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने भी मौके पर कार्य कर रहे निगम अमले को निर्देशित किया है कि जेसीबी एवं अन्य मशीनरी लगाकर जल निकासी की व्यवस्था तत्परता से की जाए। कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं निगम आयुक्त संघ प्रिय ने यूनीपेच फैक्ट्री रोड, डीडी नगर क्षेत्र में भी भ्रमण कर जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्थायें तत्परता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अस्थायी अतिक्रमण के कारण जहां भी जल भराव की स्थिति बन रही है वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तत्परता से की जाए। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने नगर निगम आयुक्त से कहा है कि शहर में जल भराव की स्थिति को देखते हुए तत्परता से कार्रवाई हेतु जहां भी आवश्यकता है वहां निगम के संसाधन के साथ-साथ किराए से भी मशीनरी की आवश्यकता हो तो ली जाए ताकि सभी जगह से जल भराव की स्थिति का तत्परता से निराकरण हो सके। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने हरिशंकरपुरम कॉलोनी में भी जलभराव की स्थिति का अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित स्थानीय पार्षद श्रीमती अर्पणा पाटिल ने कलेक्टर को बताया कि कॉलोनी में कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति है। निगम का अमला एवं मशीनरी निरंतर कार्य कर रही है। जल भराव की स्थिति के स्थायी निदान के लिये सीवर लाइन का मिलान आवश्यक है। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने बताया कि सीवर लाइन के मिलान के कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण होगा ताकि आगामी दिनों में किसी प्रकार से जल भराव की स्थिति न बने। 
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया है कि वर्षा काल में निगम कंट्रोल रूम संचालित कर जहां भी जलभराव की सूचना प्राप्त होती है वहां पर तत्परता से कार्रवाई करें। शहर में कहीं भी जल भराव न हो, इसके लिये स्थायी समाधान के लिये भी निगम से कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 

posted by Admin
32

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->