जीडीए उपाध्यक्ष गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनी समस्यायें
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में हितग्राहियों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में आये 14 प्रकरणों में से छह का निराकरण तत्काल किया गया। वहीं विकास प्राधिकरण के बीस कर्मचारियों को समयमान वेतन देने के लिए अकाउंट ऑफिसर को कमेटी बनाकर प्रकरण का निराकरण के निर्देश दिए। चार प्रकरण में नामांकन किया गया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के सुपरीटेंडेंट इंजीनियर डी.डी. मिश्रा, संपदा अधिकारी बृजेश शर्मा, ई.ई. सुनील शुक्ला, अकाउंट ऑफिसर, तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित थे।