अग्रवाल महासभा 7 अगस्त को चेंबर पदाधिकारियों का सम्मान करेगी
ग्वालियर। अग्रवाल महासभा आगामी 7 अगस्त को मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान करेगी। यह सम्मान समारोह 7 अगस्त को सायं 7.30 बजे से जैन छात्रावास राजपायगा रोड पर आयोजित होगा। अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल के अनुसार इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात संत आचार्य महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती होंगे। बंसल ने सभी पदाधिकारियों व अग्रवाल महासभा के सदस्यों से उपस्थिति का आव्हान किया हैं।