भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अब दतिया उपचुनाव जीतने के बाद से हौसले बुलंद है। अब वह रह-रह कर अपने साथी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को टिप्स भी देने लगे हैं।
हालांकि कुछ समय पूर्व जीतू पटवारी की कार्यक्षमता को लेकर उनके ही कई कांग्रेस नेता उंगलियां उठाने लगे थे। लेकिन दतिया उपचुनाव जीतने के बाद वह चौगुने उत्साह में है और सीधे मोहन सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। वैसे यह काबिले तारीफ है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस बार बेहद संजीदगी दिखाते हुये भाजपा पर नपे तुले शब्दों में हमला बोला था और अपनी टीम को इस बात पर लगाया कि भाजपा से नाराज कार्यकर्ताओं व नेताओं से भी संपर्क करो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी की इस बात पर फोकस किया और नतीजा आपके सामने हैं।