अपर आयुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें

ग्वालियर।  आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम में अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर एवं मुनीष सिकरवार ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 
सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में निम्बाजी की खोह जीवाजीगंज लश्कर निवासी पियूष पोहेकर ने महाराज बाडा नजरबाग मार्केट पर रखी अवैध गुमटी को हटवाये जाने के संबंध में, वार्ड 3 जगनापुरा निवासी गोपाल कुशवाहा ने जगनापुरा में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्यवाही के संबंध में, 20 सूत्रीय नगर जनकताल बहोडापुर निवासी जयराम पाल ने डेयरी से आने वाले गंदे पानी और गोबर से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है आवेदक ने उचित कार्यवाही के संबंध सहित अन्य आवेदकों ने अपने आवेदन अपर आयुक्त को दिए। जिस पर अपर आयुक्त ने कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई, नामांतरण आदि से संबंधित 35 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए। 

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->