डिवाइडर पर 1000 पौधों का किया रोपण

ग्वालियर। शहर को हरा-भरा और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में विशेष मुहिम के तहत सरस्वती नगर पार्क, द्वारकाधीश पार्क एवं आलापुर डिवाइडर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल ने बताया कि शहर में वृहद रूप से पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत पार्कों, डिवाइडरों एवं खुली भूमि पर पौधारोपण किया जा रहा हैै। अभियान के दौरान उद्यान पर्यवेक्षक राजकुमार नगर एवं उनकी टीम के द्वारा विभिन्न प्रजातियों के सरस्वती नगर पार्क, द्वारकाधीश पार्क एवं आलापुर डिवाइडर 1000 पौधे रोपे गए। लगाए गए सभी पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था की जाएगी, ताकि ये पौधे तेजी से पनप सकें।

लाल टिपारा स्थित बडा पार्क में पौधारोपण 5 अगस्त को 
लाल टिपारा स्थित बडा पार्क में नगर निगम के द्वारा जन सहयोग से 5 अगस्त को प्रातः 8 बजे 1100 पौधों का रोपण किया जाएगा। पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर को हराभरा रखने के लिए शहर में लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शहर के डिवाइडरो एवं खाली स्थानों पर अभी तक हजारों की संख्या में पौधे रोपे गए हैं। आमजनों के सहयोग से बडा पार्क में बुधवार को 1100 पौधों का रोपण किया जाएगा। 

posted by Admin
19

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->