चुनाव में राजा-महाराजा सिर्फ वोट मांगने आते हैंः भारत सिंह कुशवाह

दतिया। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र का विकास किया है। भाजपा की सरकार में हर समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी जमीनी कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को बनाया है, लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर से राज परिवार को टिकट दिया है। राजा-महाराजा तो केवल चुनाव के समय वोट मांगने के लिए जनता के बीच में जाते हैं, सेवा को समर्पित तो भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि ही रहते हैं। यह बात मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने सीतापुर मंडल में बघेल समाज की बैठक को संबोधित करते हुये कहीं। 
उपचुनाव प्रभारी व सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने दतिया को विकास की राह पर लाकर खड़ा किया है। भाजपा हमेशा से विकास की पक्षधर रही है और विकास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में दतिया के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। दतिया को मेडिकल कॉलेज, बेटनरी कॉलेज, एयरपोर्ट, मां पीताम्बरा लोक की सौगात दी गई है तो वहीं कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर हर वर्ग का भी ध्यान रखा गया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए सांदीपनि स्कूलों का निर्माण कराया गया। यह सब विकास कार्य सिर्फ भाजपा की सरकार ही करा सकती है। कांग्रेस ने तो सिर्फ देश, प्रदेश और दतिया का विनाश किया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पशुधन एवं कुक्कट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल, श्रीराम सिंह बघेल, डॉ. अरविंद पाल, डॉ. उदयभान, धर्मेंद्र निगोते, कैलाश बघेल, संदीप बघेल, भगवानलाल बघेल सहित समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->