आईएएस व आईपीएस की एक सूची फिर आयेगी

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद मध्यप्रदेश सरकार फिर जल्दी ही आईएएस और आईपीएस तबादला सूची जारी कर सकती है। इस सूची में तीन प्रमुख जिलों के कलेक्टर सहित अन्य कुछ आईएएस प्रभावित होंगे। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव एके वर्णवाल ने अपनी पदस्थापना के बाद प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी हैं।
अभी हाल ही में लगभग 14 आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में उन्होंने कुछ कलेक्टर बदले है और कुछ को मंत्रालय से फील्ड में भेजा है। इसमे अभी एक सूची और लाने की तैयारी हैं। बल्लभ भवन में बैठे कुछ अधिकारियों को फील्ड में भेजा जा रहा हैं। खबर यह है कि तीन प्रमुख जिलों के कलेक्टर भी इस सूची से बदले जा सकते हैं। 

आईपीएस भी बदलेंगे 
आईएएस सूची के साथ जल्दी ही एक आईपीएस अधिकारियों की सूची भी आ रही है। जिसमें 9 से 14 आईपीएस की नई पोस्टिंग की जा रही हैं। बताया जाता है कि चार से पांच आईपीएस रिटायर हो रहे है उनकी पदस्थापना की जगह अन्य आईपीएस पदस्थ किये जा रहे है। वहीं दो जिलों के एसपी भी नई पोस्टिंग पर जा रहे हैं। 

posted by Admin
180

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->