धारा-138 एनआई एक्ट के प्रकरणों के निराकरण के लिए लगी विशेष लोक अदालत

ग्वालियर।  धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित एवं आपसी समझौते के आधार पर निराकरण के लिए शनिवार को जिला न्यायालय एवं सिविल न्यायालय डबरा व भितरवार में विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित किशोर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई इस विशेष लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से धारा-138 एनआईटी एक्ट के कुल 100 लंबित प्रकरणों का निराकरण कराया गया। इन मामलों में कुल 75 लाख 7 हजार से अधिक का अवार्ड पारित किया गया। साथ ही ऐसे प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण किया गया। प्री-लिटिगेशन के कुल 29 प्रकरणों का निराकरण कर 9 लाख 50 हजार रुपए का अवार्ड पारित किया गया। जिला न्यायालय में शनिवार को विशेष लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश श्री प्रदीप दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जितेन्द्र सिंह परमार, श्री मानवेन्द्र सिंह यादव, श्री कुणाल वर्मा, सुश्री फाल्गुनी शर्मा, सुश्री स्वाति गोयल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पुष्पेन्द्र सिंह सहित खंडपीठ के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिये 9 खंडपीठों का गठन किया गया था।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->