पानी, बिजली दे ना सकी, वो सरकार निकम्मी है: विधायक डाॅ. सिकरवार

ग्वालियर। वार्ड 26, 27, 28 एवं 29 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।  कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रमों में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि आज आम आदमी खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के कारण परेशान है। दवाएं और इलाज नहीं मिल रहा है। बुनियादी सुविधाओं में पानी, बिजली, सड़क एवं सीवर की व्यवस्थाएं पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। गली-गली में आम आदमी परेशान हैं, सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। 
विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि बेरोजगारी एवं महंगाई ने आम आदमी और युवाओं की कमर तोड़ दी है। ‘‘पानी, बिजली देना सकी, वो सरकार निकम्मी है और जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है’’ के नारे को बुंलद करते हुए सड़को पर लगातार संघर्ष करना होगा। आमजन के बीच रहकर हमें आपस में मिलकर जनससमयाओं का निराकरण कराना है, इसके लिए धरना-प्रदर्शन आंदोलन जारी रखना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, पार्षद केदार बरहादिया, ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप यादव, सुधीर मण्डेलिया, महेन्द्र शर्मा ‘विक्की’, वकील सिंह, चंदन राठौर, पंचम भदौरिया, डाॅ. दशरथ सिंह, जसवंत शेजवार, फूलचंद लीडर, अनिल शर्मा, गोपाल चौधरी, राहुल गुर्जर, अजातशत्रु शर्मा, डाॅ. पकंज सिंह यादव, जितेन्द्र खेमरिया, शाहरूख पठान, दिनेश चौरसिया, दीपक उपाध्याय, रामलाल बाथम, अलाउद्दीन, अशोक सुमन, सुरेश वाजपेयी, सुंदर अहिरवार, राजेश तोमर, रमेश झा, रामवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।

posted by Admin
6

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->