ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर भारी मतों से जीतने वाले संदीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि चेंबर में हम सब मिलकर एक नई विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। संदीप नारायण अग्रवाल न कहा कि उन्हें चेंबर मतदाताओं का जो स्नेह मिला है वह उसे कभी भुला नहीं पायेंगे। संदीप नारायण ने कहा कि अब हम सब मिलकर एक नया अध्याय रचेंगे।