कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। किसान अपनी फसलों के सही दाम के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। दूसरी ओर, केवल कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। आज देश के लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। हम ‘जुमलों’ की राजनीति से तंग आ चुके हैं। अब समय आ गया है कि हम बदलाव की ओर बढ़ें, संविधान की रक्षा करें और एक ऐसे भारत का निर्माण करें जहां हर नागरिक को समान अधिकार और अवसर मिलें। कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जाटव, नरेन्द्र गुर्जर (प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस), पार्षद प्रमोद खरे, सोवरन नरवरिया, बृजेन्द्र सिंह तोमर, जहान सिंह तोमर, संजना राजावत, जीतू कुशवाह, अनीता पाल, शैलेन्द्र यादव, बबलू तोमर, राजा भदौरिया, एड. राकेश कौशल, आर.पी. कतरौलिया, आर.पी. खरे, आदित्य सेंगर, गब्बर सिंह, रविन्द्र कौरव, सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, गजेन्द्र सिंह कुशवाह, मुकेश बरैया, कप्तान सिंह सिकरवार, बंटू जाटव, दौलत खान, हरेन्द्र वर्मा, गौरव सिकरवार, भोगीराम शाक्य, मुरारीलाल ओझा, रवि चैकोटिया, गिरवर सिंह, नारायण सिंह तोमर, रामबाबू कुशवाह, कालीचरन बाथम, सतेन्द्र नागर, सौदान सिंह तोमर, चक्रपान सिंह सिकरवार, श्रीमती शशि तोमर, सुरेन्द्र सिंह चौहान, एड. शोभाराम माहौर, सुरेन्द्र सिंह तोमर, उपेन्द्र पण्डित, बबलू सोन, अज्जू देहलवार, अजीत भदौरिया, आनंद वर्मा, मुन्ना, पंकज, एडवोकेट दाताराम मेहर, मनोज, अजय, हरेंद्र कुशवाह, गौरव सागर, अमित पाल, उदय कुशवाह, आशाराम, पंकज, गुड्डी सिकरवार, रमाकांत, सत्येंद्र राजावत आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।