चेंबर चुनाव की तैयारी पूरी ,प्रत्याशी अब सोशल मीडिया की शरण में


ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इंण्डस्ट्रीज के 17 जुलाई को होने वाले चुनावों की तैयारी पूरी हो गई है। वहीं दोनों हाउस व्हाईट और क्रियेटिव के चुनाव लडने वाले प्रत्याशी जनसंपर्क कर अब सोशल मीडिया की शरण में पहुंच गये है। प्रत्याशियों ने अपने अपने कार्यालयों पर जहां अपने रिश्तेदारों , समर्थकों के साथ सभी चेंबर सदस्यों को बारी बारी से फोन कर वोट देने की अपील कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया और वाटसएप सहित अन्य माध्यमों से वोटर को लुभाने का प्रयास कर रहे है। 
ज्ञातव्य है कि चेंबर के प्रत्याशी चुनाव जीतने का कोई भी मौका छोडना नहीं चाहते हैं। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को विशेष रूप से चेंबर की पूरी लिस्ट थमा दी है और प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत या किसी माध्यम से वोट देने की अपील कर रहे है। इस कार्य में प्रत्याशी के यहां काम करने वाले सभी लोग भी चुनाव कार्य में जुडे हैं। उधर चेंबर अध्यक्ष पद के लिये जहां व्हाईट हाउस के पारस जैन और निर्दलीय डा प्रवीण अग्रवाल के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं संयुक्त अध्यक्ष पद के लिये सुरेश बंसल और डा विनोद जैन के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के लिये क्रियेटिव हाउस के संदीप नारायण अग्रवाल और व्हाईट हाउस के सुनील अग्रवाल सनी के बीच वहीं व्हाईट हाउस से मानसेवी सचिव पद के लिये दीपक अग्रवाल और क्रियेटिव हाउस से डा राकेश अग्रवाल रोम कम्प्यूटर के बीच मुकाबला है। संयुक्त सचिव पद के लिये क्रियेटिव के  राकेश अग्रवाल रेडीमेड तथा व्हाईट हाउस के दीपक पमनानी के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिये व्हाईट हाउस से मनोज अग्रवाल बाबा तथा क्रियेटिव हाउस के अजय गर्ग के बीच मुकाबला होगा। इसी के साथ चेंबर कार्यकारिणी के 251 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। 
चेंबर चुनाव के लिये जहां आज कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चैहान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह चेंबर भवन पहुंचे जहां पहुंच कर उन्होंने कल 17 जुलाई को होने वाले चुनावों के संबंध में जानकारी ली और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिये। 
उधर चेंबर के प्रत्याशी बीते दिनों से घर घर जाकर और मोबाइल द्वारा मतदाताओं से संपर्क अभियान में जुटे हुये है। प्रत्याशियों ने अपने परिवार के साथ दुकानों पर काम करने वालों को भी दुकानों का काम बंद कर  चुनावों में झौंक दिया है।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->