क्रियेटिव प्रत्याशियों के पक्ष में भारी मतदान करेंः मुकेश अग्रवाल

ग्वालियर। मप्र चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के चुनावों में इस बार जोरदारी से अपने प्रत्याशियों की बढ़त बनाने के लिये मेहनत करने वाले क्रियेटिव हाउस के कोर गुप सदस्य मुकेश अग्रवाल ने सभी चेंबर मतदाताओं से क्रियेटिव हाउस के प्रत्याशियों के समर्थन में भारी मतदान की अपील की है। मुकेश अग्रवाल ने कहा है कि यहीं मौका है जब चेंबर में बदलाव हो और क्रियेटिव हाउस के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीते।
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि क्रियेटिव हाउस के सभी प्रत्याशी चेंबर व व्यापार हित में सभी सदस्यों के साथ है और मेरा विश्वास है कि सभी प्रत्याशी अपनी योग्यता से चेंबर हित में काम करेंगे और किसी भी व्यापारी के साथ सुख दुख में सबसे पहले आगे उनके साथ खड़े होंगे। वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष व इस बार क्रियेटिव हाउस में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने वाले मुकेश अग्रवाल ने कहा कि क्रियेटिव के सभी पांचों प्रत्याशी बेहद योग्य और सेवा कार्यों के प्रति गंभीर है। उन्होंने संयुक्त अध्यक्ष पद पर सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष पद पर संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव पद पर राकेश अग्रवाल रोम, सहसचिव पद पर राकेश अग्रवाल रेडीमेड व कोषाध्यक्ष पद पर अजय गोयल के पक्ष में चेंबर सदस्यों से मतदान की अपील की हैं। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि आपका एक-एक कीमती वोट अब चेंबर की नई दिशा निर्धारित करेगा और हम सब चेंबर, व्यापार, उद्योग व ग्वालियर अंचल के लिये नई विकास गाथा लिख पायेंगे। 

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->